संगणित भूमंडल की अद्भुत सृष्टि हैं चिट्ठे। इन चिट्ठों के पूरी दुनिया के कई भाषाओं में अपने-अपने तपोवन हैं। इनमें से हिंदी भाषा में मेरे तीन तपोवन हैं- चिंतन, हमारावतन-हमारासमाज और कालचिंतन। इन्हीं तपोवन में विचरते रहते हैं आज के पाठक परिव्राजक। मेरे जेहन में सवाल उठा कि कितना महत्वपूर्ण है इन तपोवनों में पाठक परिव्राजकों का परिभ्रमण। महाकाव्यकालीन भारत में इन तपस्वियों ने तपोवनों को एक आदर्श व पावन भूमि बना डाला था। तब तपोवन को तपस्वियों और परिव्राजकों दोनों ने पर्याप्त योगदान दिया था। आज हम संगणित दुनिया के जीव हैं फिर भी चिट्ठों के तपोवन की मर्यादा हमसे ही है। आज भी चिट्ठों के संदर्भ तपस्वियों और परिव्राजकों की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है। इन्हीं कारणों से मैंने पाठक परिव्राजकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार करने की ठानी। सोचा ऐसा तभी संभव है जब पाठक परिव्राजक इन तपोवनों में विचरण के अपने सबूत छोड़ जाएं। इन्हीं दस्तावेजों को जुटाना शुरू किया तो पता चला कि वे परिव्राजक धन्यवाद व आभार जताने के पात्र हैं जिन्होंने मेरे चिट्ठे पर अपने भ्रमण के सबूत छोड़े हैं। इस लिहाज से चिट्ठों की उपयोगिता और गंभीरता भी काबिले तारीफ है।
दरअसल ब्लागिंग ने अभिव्यक्ति का वह साधन मुहैया कराया है जो लेखक और पाठक दोनों को समान रूप से हासिल है। अगर आप कोई पत्रिका, उपन्यास, कहानी या कविता पढ़ते हैं तो नतो उस लेखक से तुरंत संपर्क कर सकते हैं और न ही लिखित तौर पर कोई नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। मगर ब्लाग पर आप किसी लेखक से तुरंत सहमति या असहमति जाहिर करते हैं। जितना सशक्त तरीके लेखक अपनी बात रखता है आप भी अपनी टिप्पणी उतनी ही आजादी से दर्ज कर सकते हैं। यह आजादी लेखन की दुनिया में और कहीं भी उपलब्ध नहीं है। इस लिहाज से ब्लाग अभिव्यक्ति का ज्यादा पारदर्शी और लोकतांत्रिक माध्यम है। ब्लाग पर टिप्पणियों और नोंकझोक ने वह दस्तावेज भी तैयार किया है जो साबित करता है कि आप सभलकर लिखिए ब्लाग अन्यथा आप की धज्जियां भी उड़ सकती हैं। इन्हीं दस्तावेजों ने मुझे यह पोस्ट तैयार करने को प्रेरित किया है। मैं आभार जताना चाहता हूं उन पाठकों का जो सिर्फ पढ़ना नहीं बल्कि सहमति और असहमति भी दर्ज कराना जरूरी समझते हैं। इस पोस्ट में एक साल के भीतर मेरे ब्लाग पर उन अधिकतर पाठकों की उपस्थिति को दस्तावेज के तौर पर डाला है जिससे वे भी मेरे ब्लाग के इस एक साल के इतिहास का हिस्सा बन पाएं।
बहरहाल समय का चक्र घूमकर वहां पहुंच गया है जहां इस ब्लागर ने अपने एक साल पूरे कर लिए हैं। हिंदी ब्लागिंग के उस दौर से यह सफर शुरू हुआ जब नारद या इक्का- दुक्का ब्लाग एग्रीगेटर पर ४००-५०० के आसपास ब्लागर जमे हुए थे। अब यह तादाद तीन हजार के पार है। ब्लागिंग का यह इतिहास उस दौर से गुजर रहा है, जहां नित नए प्रयोग भी जारी हैं। मसलन समूह ब्लाग का चलन ज्यादा ही हो गया है। ब्लागिंग कमाई का जरिया भी बन गया है। लिखने की मर्यादा पर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं। ब्लाग लेखन को एक समानान्तर मीडिया का दर्जा भी हासिल हो गया है। हिंदी साहित्य के अलावा विविध विषयों पर विशेषज्ञ की हैसियत से भी ब्लाग रचे गए हैं। विज्ञान, सूचना तकनीक, स्वास्थ्य और राजनीति वगैरह कुछ भी अछूता नहीं है। यह विस्तार इस ब्लागर ने बीते एक साल में देखे हैं। विविध विषयों पर टिप्पणी विस्तार से सूचना सहित देते हुए १०० के पार पोस्ट ब्लाग पर डाल चुका हूं। अब लिखता कम हूं मगर साथी ब्लागरों को पढ़ता ज्यादा हूं। इसी घुमक्कड़ी ने ब्लाग पर कई ऐसे मित्रों को रूबरू कराया जिनसे कई सालों से संपर्क नहीं था और न संपर्क की कोई उम्मीद थी। टिप्पणियों के युद्ध में कई से खरीखोटी भी सुननी पड़ी। कुल मिलाकर बहुत रोचक रहा एक साल का यह सफर। इस दौर में भड़ास का भी सदस्य बना। दरअसल शुरू से ही मेल पर यशवंतजी से बातचीत होती रहती थी। मैं उन्हें पत्रकारों का एक मंच बनाने का सुझाव देता रहता था। यह उनदिनों की बात है जब भड़ास अचानक किन्हीं कारणों से बंद हो गया था। जिन कारणों से मुझे आशंका थी कि ऐसा होगा, दरअसल कुछ भी उगल देने के उन्हीं कारणों ने यशवंत को मुश्किल में डाला।
जब दुबारा भड़ास अवतरित हुआ तो भी मैंने यशवंतजी से एक स्तरीय पत्रकार मंच बनाने का आग्र किया और इसी मकसद से भड़ास का सदस्य बन गया। दो-चार पोस्ट भी उसपर डाली। इस बात के लिए भड़ास का आभारी हूं कि मेरी एक पोस्ट-गांव को गांव ही रहने दो यारों- को १९ जनवरी २००८ को दैनिक भास्कर ने अपने राष्ट्रीय संस्करण के पेज नौ पर ब्लागउवाच कालम पर भड़ास की समीक्षा के तहत छापा ( एकाकी व्यक्तित्व को एक्सपोजर की चाहत शीर्षक से छपी सामग्री का पीडीएफ यहां ब्लाग पर पोस्ट के साथ दिया है )।

इसके बाद भड़ास के माडरेटर यशवंतजी ने इसकी सूचना पोस्ट की कि डा. मान्धाता सिंह की पोस्ट पर समीक्षा के बहाने भड़ास छा गया। निश्चित ही इसके बाद से भड़ास ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज की तारीख में तमाम संकटों को झेलते हुए अपने कुछ भी उगल देने के उसी अंदाज में छाया ही नहीं बल्कि सबसे बड़ा ब्लाग माना जाता है। मैं इस उगल देने की रवायत से पूरी तरह सहमत नहीं हूं मगर ठीक भी इस लिए मानता हूं क्यों कि पत्रकारिता की मठाधीशी की दुनिया भीतर से इतनी ही गंदी है। यह बात अगर किसी को बुरी लगी हो तो क्षमा चाहूंगा।
जो हो मगर ब्लागिंग में कुछ ऐसा मन रमा कि विचार व्यक्त करते-करते अपनी ब्लागिंग की संघर्ष गाथा ( http://apnamat.blogspot.com/2008/02/blog-post_13.html ) ही लिख डाली। जब इसे पोस्ट किया तो ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। संभवतः रविरतलामीजी को लगा कि इस गाथा को और भी लोगों तक पहंचाया जाना चाहिए। उन्होंने मेल भेजा कि इस वे पुनः प्रकाशित करेंगे। ब्लागिंग के ऐसे महायोद्धा का आमंत्रण कैसे नहीं मानता। मान लिया और आभार भी जताया। मेरी संघर्ष गाथा रविजी की टिप्णी के साथ यहां देखें --( http://raviratlami.blogspot.com/2008/02/blog-post_29.html)।
रविजी ने यह मेल भेजा था-----------।
On 19/02/2008, *Ravishankar Shrivastava* raviratlami@gmail.com
mailto:raviratlami@gmail.com wrote:
धन्यवाद. मैं आपके ब्लॉग लेखन की संधर्ष गाथा से प्रभावित हूं. इसे लोगों के उत्साह वर्धन के लिए अपने चिट्ठे पर डालना चाहूंगा. कृपया अनुमति देंगे.
डॉ. मान्धाता जी,
आपका आलेख यहाँ पर पुनर्प्रकाशित किया है-
http://raviratlami.blogspot.com/2008/02/blog-post_29.html
धन्यवाद.
रवि
इसके बाद यह मेल भेजकर आभार जताया
नमस्कार रविजी
जब ब्लागिंग सीख रहा था तब मदद के लिए रवि रतलामी, श्रीश, घुघुती बासूती, काकेश के हाथ बढ़े थे। आज फिर आपने मेरी संघर्षगाथा अपने ब्लाग पर प्रकाशित करके मेरा उत्साह वर्धन किया है। आभारी हूं। धन्यवाद।
संतों मैं आप सभी का भी आभारी हूं
आभारी मैं उन सभी ब्लागर बंधुओं का भी हूं जिन्होंने किसी भी तरह मेरा उत्साहवर्धन किया। यह पोस्ट आप सभी का आभार जताने और आपके सम्मान की खातिर डाल रहा हूं। रविजी के मेल के विवरण के साथ पूरी कहानी कुछ इस तरह है। ब्लागिंग इतिहास के इन सभी घटनाओं व किरदारों का फिर कभी मौका मिला तो अलग से लिखूंगा रोमांचक इतिहास । फिलहाल सिर्फ दस्तावेज ही देखिए।
यहां से शुरू हुआ था सफर
तब ब्लागस्पाट डाटकाम पर सिर्फ चिंतन ब्लाग था। बाद में इसमें एक और ब्लाग हमारावतन-हमारासमाज जुड़ा। नीचे चिंतन और हमारावतन-हमारासमाज पर आप की उपस्थिति के वही दस्तावेज दिखेंगे जिन्हें मैं बटोर पाया हूं। बहुत सारा छूटा भी है। अब आप इन्हें देखिए और पहचानिए अपने निशान। आखिर में तीसरे ब्लाग कालचिंतन पर उपस्थिति के सबूत दिए हैं। पहले ब्लागस्पाट के दोनों ब्लागों पर आप सभी के पदचाप----------
अक्षरग्राम पर यह मदद मांगी थी।---------
मैं हिंदी पत्रकार हूँ । खबरों की दुनिया में तो रहता ही हूँ इसी लिए अब अपने विचारों को लेकर अक्षरग्राम के चिट्ठाकारों से भी जुडना चाहता हूँ। खबर उनकी भी लेनी है जिन्होंने अपने विचारों से अक्षरग्राम में धूम मचा रखी है। मैं काशी का रहने वाला हूँ। और अब कोलकाता में पत्रकारिता कर रहा हूँ। हिंदी पत्रकार हूँ इस लिए हिंदी जगत से जुडना मेरी हाबी है। आपलोगों का सानिध्य पाकर मुझे बड़ी ख़ुशी होगी।
धन्यवाद
डा.मान्धाता सिंह
कोलकाता
Posted by डा.मान्धाता सिंह at 8:37:00 AM
Labels: chitthakaaron
इसके बाद इस तरह स्वागत हुआ।-------
---------------------------------------------
Mired Mirage said...
आपका स्वागत है, किन्तु कृपया हमारी खबर मत लीजियेगा, हमने कुछ नहीं किया है ।
घुघूती बासूती
June 6, 2007 9:47 AM काकेश said...
स्वागत है आपका... कोलकता से अपना पुराना रिश्ता रहा है.. आशा है आपसे अच्छा कुछ सुनने को मिलेगा.
June 6, 2007 9:51 AM Shrish said...
हिन्दी चिट्ठाजगत में आपका स्वागत है मान्धाता जी। उम्मीद है अच्छी खबर लेंगे।
नए चिट्ठाकारों के स्वागत पृष्ठ पर भी जाएं।
http://akshargram.com/sarvagya/index.php/welcome
June 6, 2007 6:00 PM मोहिन्दर कुमार said...
स्वागत है चिट्ठा जगत में आपका...
अब तो अक्सर मिलते रहेंगे
June 7, 2007 12:47 AM डा.मान्धाता सिंह said...
धन्यवाद मित्रों । नया ब्लॉगर हूँ। पंजीकृत होते ही आप लोगों ने स्वागत की जो तत्परता दिखायी उससे मैं और भी उत्साहित हूँ। मिलते रहेंगे।
मान्धाता
Shrish said... This post has been removed by the author. May 6, 2007 1:24 AM Shrish said...
हिन्दी चिट्ठाजगत में आपका स्वागत है। हिन्दी (देवनागरी) में लिखना अत्यंत आसान है। हिन्दी टाइपिंग और ब्लॉगिंग संबंधी संपूर्ण जानकारी सर्वज्ञ विकी पर उपलब्ध है। सभी हिन्दी ब्लॉगों को आप नारद पर पढ़ सकते हैं।
मेरे विचार से आप अब तक नारद से नहीं जुड़े हैं। यदि आप चाहते हैं कि अन्य हिन्दी पाठक आपके ब्लॉग को पढ़ें तो नारद पर अपना ब्लॉग रजिस्टर करें।
नए चिट्ठाकारों के स्वागत पृष्ठ पर भी अवश्य जाएं।
किसी भी प्रकार की सहायता हेतु निसंकोच संपर्क करें।
ई-पंडित: http://ePandit.blogspot.com
May 6, 2007 1:30 AM Dr. Mandhata Singh said...
shrishji
namaskar
madad ke liye dhanyavad.
mandhata
May 16, 2007 7:38 AM Dr. Mandhata Singh said...
shrishji
namaskar
aapke sujhava par narad par apane blog ko darj karna chaha magar usmein 2 2 mein kya bharein samajha mein nahi aaya. kya karna hoga agar mail karke batayein to badi kripa hogi. hindi mein comment kaise karein yah bhi tarika batane ki kripa karein.
mera mail-drmandhata@gmail.com
dhanyavad
mandhata
और इस के बाद आपके पदचाप मेरे ब्लाग पर इस कदर बिखरे हैं
Reetesh Gupta ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "मधुमेह : कुछ देसी नुस्खे और योग":
इस लाभदायक जानकारी के लिये आपका हार्दिक धन्यवाद...
11 जून, 2007 1:59 अपराह्न को Reetesh Gupta द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
अनुनाद सिंह ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "धर्मांतरण":
आपके लेख काफी संतुलित हैं और पक्षपात से रहित हैं।
11 जून, 2007 9:30 अपराह्न को अनुनाद सिंह द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
हरिराम ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "मधुमेह : कुछ देसी नुस्खे और योग":
आपने बहुत उपयोगी जानकारियों संग्रहीत करके प्रकाशित कीं हैं। धन्यवाद। मधुमेह में चीनी के बदले मुलहठी (य़ष्टिमधु) का उपयोग करना एक रामबाण औषधि माना जाता है। कैंथ के पत्ते का रस एक चम्मच रोज सुबह पीया जाए तो 45 दिन में मधुमेह जड़ से खत्म हो सकता है।
11 जून, 2007 10:36 अपराह्न को हरिराम द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
Kavi Kulwant ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "मधुमेह : कुछ देसी नुस्खे और योग":
मधुमेह के लिए मेरे पास एक प्राकृतिक दवा है, जिसके लगभग एक माह के सेवन से इसका स्थाई इलाज संभव है। यह दवा मैं नि:शुल्क देता हूँ। कोई भी मुझे शाम 7-8 बजे के बीच संपर्क कर मुझसे यह दवा प्राप्त कर सकता है।
कवि कुलवंत सिंह 09819173477
अभय तिवारी ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "कांशीराम और अंबेडकर":
अच्छा तथ्यपरक लेख..
14 जून, 2007 8:09 अपराह्न को अभय तिवारी द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
12 जून, 2007 4:05 पूर्वाह्न को Kavi Kulwant द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
अभय तिवारी ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "कांशीराम और अंबेडकर":
नेट पर इस तरह की जानकारी अभी कम है.. सम्भव हो तो अम्बेदकर के लेखों को भी छापें..हिन्दी में अभी वो नेट पर कहीं नहीं हैं..
14 जून, 2007 8:11 अपराह्न को अभय तिवारी द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
Raviratlami ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "आज के दलित":
"...मंडल आयोग से पहले तक राजनीतिक पार्टियाँ सत्ता में आती थीं. मंडल आयोग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अब जातियाँ सत्ता में आती है...."
सही ऑकलन है आपका. और, शायद अभिशप्त भारत का एक कड़वा सच भी!
14 जून, 2007 10:00 अपराह्न को Raviratlami द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
गिरीन्द्र नाथ झा ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "मायावती : दलितों की नई उम्मीद":
aapka blog jagat me swagat hai,
dar asal main pahli baar aapke blog pe aya hun..
sayad aab aana- jana laga rahega.
Girindra
www.anubhaw.blogspot.com
girindranath@gmail.com
17 जून, 2007 7:35 पूर्वाह्न को गिरीन्द्र नाथ झा द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
" JNuno ® " ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "उम्रदराज को ही मिलती है ऊंची कुर्सी !":
good blog
21 जून, 2007 3:26 अपराह्न को " JNuno ® " द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
Atul Sharma ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "'सेक्स ट्वाय' : कंडोम का नया अवतार":
बहुत ही तथ्यपरक जानकारी है। धन्यवाद।
22 जून, 2007 3:42 पूर्वाह्न को Atul Sharma द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
Raviratlami ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "गुर्जर महापंचायत की धमकी":
मंधाता जी,
आपका आलेख विचारोत्तोजक है.
अपने आलेख को छोटे-छोटे पैराग्राफ में तोड़ दें तो पठन-पाठन में सुविधा होगी. इसके लिए जहाँ पैराग्राफ तोड़ना है, वहाँ दो बार एन्टर बटन दबा दें.
25 जून, 2007 6:03 पूर्वाह्न को Raviratlami द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
शैलेश भारतवासी ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "बिहार की सड़कें या हेमामालिनी के गाल !":
महोदय,
आज पहली बार आपकी ब्लॉग पर आया हूँ। यहाँ सामग्री तो बहुत है लेकिन इस ब्लॉग की साज-सज्जा में थोड़ी कसर रह गई है। इसका अलंकरण करें। किसी मदद के लिए मैं तैयार हूँ। धन्यवाद।
1 जुलाई, 2007 10:58 पूर्वाह्न को शैलेश भारतवासी द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
जोगलिखी संजय पटेल की ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "मुझको मेरे बाद जमाना ढूँढेगा !":
हमारे अपने घर के बुज़ुर्गों की जो बेहाली हमने कर रखी है उसके चलते हम त्रिलोचन का मोल क्या जानेंगे....और यह भी नोट कर लें हम कि समय हम से भी जवाब मांगेगा...जो हमने बडे-बूढ़ों के साथ किया है उससे बदतर हमारे साथ होगा..हम में ही निहित है समाज,संगठन और सत्ता.हम सब भी दोषी हैं इन दुर्गतियों के लिये.
30 जुलाई, 2007 3:32 अपराह्न को जोगलिखी संजय पटेल की द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
अनूप शुक्ला ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "मुझको मेरे बाद जमाना ढूँढेगा !":
अच्छी तरह से सारे लेख संजोये हैं। त्रिलोचनजी के अच्छे स्वास्थ्य के लिये हम कामना करते हैं।
30 जुलाई, 2007 5:29 अपराह्न को अनूप शुक्ला द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
Shastri JC Philip ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "संकट में हैं 400 जड़ी-बूटियाँ":
हिन्दुस्तान की आयुर्वेदसंपदा के बारे में इस खबर के लिये शुक्रिया. इस विषय पर और जानकारी जरूर छापें -- शास्त्री जे सी फिलिप
हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है
http://www.Sarathi.info
1 अगस्त, 2007 8:26 अपराह्न को Shastri JC Philip द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
अनुनाद सिंह ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "संकट में हैं 400 जड़ी-बूटियाँ":
आप ने बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर सबका ध्यान खींचा है। 'औषधीय पौधों की पत्तियाँ तो.दनी चाहिये, उन्हे जड़ से नहीं उखाड़ना चाहिये' यह एक छोटी बात है पर इसकी गहराई बहुत अधिक है; चिन्तनीय है।
2 अगस्त, 2007 4:55 पूर्वाह्न को अनुनाद सिंह द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
Isht Deo Sankrityaayan ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "संकट में हैं 400 जड़ी-बूटियाँ":
शुक्रिया. इस बात को थोडा जोर्दारी से उठाएं. कायदे से तो इसे एक आन्दोलन का रुप दिया जाना चाहिए.
2 अगस्त, 2007 6:44 पूर्वाह्न को Isht Deo Sankrityaayan द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
बोधिसत्व ने आपकी प्रविष्टि पर नई टिप्पणी दी है "मुझको मेरे बाद जमाना ढूँढेगा !":
भाई त्रिलोचन जी के परिजनों का पता और नंबर मिल सकता है क्या
3 अगस्त, 2007 7:40 पूर्वाह्न को बोधिसत्व द्वारा चिन्तन को प्रविष्टित
Shrish has left a new comment on your post "बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन से हाथापाई":
शर्मनाक, अतिथि देवो भव की परंपरा वाले देश में अतिथि के साथ ऎसा सलूक!
Posted by Shrish to हमारा वतन at August 11, 2007 10:50 PM
Mired Mirage has left a new comment on your post "एकजुट होइए या फिर पिटते रहिए":
अतुल जी यदि आप ऐसा सोचते है तो हममें से कौन ऐसा है जिसे पिटना नहीं चाहिये। जिस दिन पत्रकारिता पर बंदिशें लगेंगी उस दिन से हम सब भी स्वतंत्रता से नहीं जी सकेंगे । सो याद रखिये पत्रकारों पर हमला हमारी स्वयं की स्वतंत्रता पर हमला है ।
घुघूती बासूती
Posted by Mired Mirage to हमारा वतन at August 13, 2007 11:52 AM
Udan Tashtari has left a new comment on your post "बच्चा पैदा करने की मशीन समझ रखा है क्या ?":
कुछ कहने की स्थिती नही है...भीड़ के साथ सब मौन और....क्या!!!
Posted by Udan Tashtari to हमारा वतन at August 23, 2007 7:51 PM
अनूप शुक्ला has left a new comment on your post "बच्चा पैदा करने की मशीन समझ रखा है क्या ?":
बहुत दुखद सच !
Posted by अनूप शुक्ला to हमारा वतन at August 23, 2007 6:54 PM
bhuvnesh sharma has left a new comment on your post "बच्चा पैदा करने की मशीन समझ रखा है क्या ?":
यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते वाले देश में ऐसा हो रहा है
पता नहीं हम किस कारण अपनी महान संस्कृति का ढिंढोरा पीटते हैं
Posted by bhuvnesh sharma to हमारा वतन at August 24, 2007 5:26 AM
Suresh Chiplunkar has left a new comment on your post "वेब दुनिया ब्लाग चर्चा":
वेबदुनिया का यह प्रयास सराहनीय है, गत दो-तीन वर्षों से मैंने भी वेबदुनिया के प्रिंट संस्करण (नईदुनिया) में लेख भेजना बन्द कर दिया, पता नहीं क्यों, मेरे लेख कचरे के डब्बे में पहुँचा दिये जाने लगे, फ़िर मुझे मिला "यूनिकोड" और मैने ब्लॉग शुरु किया, बस फ़िर क्या था, अब तो आकाश ही सीमा है, किसी का बन्धन नहीं, जो चाहे लिखो, कोई पढे या ना पढे, फ़िर भी वेबदुनिया ने बदलते जमाने के साथ 'ब्लॉग" पर चर्चा करने की ठानी है तो इससे कुछ भला ही होगा... शुभकामनायें...
http://sureshchiplunkar.blogspot.com
Posted by Suresh Chiplunkar to हमारा वतन at August 27, 2007 6:51 AM
परमजीत बाली has left a new comment on your post "वेब दुनिया ब्लाग चर्चा":
यह चिठ्ठाकारों के लिए एक अच्छा समाचार है।यदि ऐसा हो रहा है तो इस से चिठ्ठाकारों को बहुत प्रोत्साहन मिलेगा।
Posted by परमजीत बाली to हमारा वतन at August 27, 2007 10:56 AM
Udan Tashtari ने आपकी पोस्ट " ब्लोग्गिंग पर क्या है आपकी राय " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
हमारा url भी नजर में रखें कृप्या. :)
तीन दिन के अवकाश (विवाह की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में) एवं कम्प्यूटर पर वायरस के अटैक के कारण टिप्पणी नहीं कर पाने का क्षमापार्थी हूँ. मगर आपको पढ़ रहा हूँ. अच्छा लग रहा है.
Udan Tashtari द्वारा चिन्तन के लिए 27 अगस्त, 2007 6:32 अपराह्न को पोस्ट किया गया
Nishikant Tiwari ने आपकी पोस्ट " ब्लोग्गिंग पर क्या है आपकी राय " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
लहर नई है अब सागर में
रोमांच नया हर एक पहर में
पहुँचाएंगे घर घर में
दुनिया के हर गली शहर में
देना है हिन्दी को नई पहचान
जो भी पढ़े यही कहे
भारत देश महान भारत देश महान ।
NishikantWorld
Nishikant Tiwari द्वारा चिन्तन के लिए 1 सितंबर, 2007 2:35 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया
Shrish ने आपकी पोस्ट " ब्लोग्गिंग पर क्या है आपकी राय " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
वैबदुनिया का यह प्रयास प्रशंसा के योग्य है। खुशी की बात है कि जो हिन्दी आम जीवन में सिमटती जा रही है वही नैट पर फैलती जा रही है।
Shrish द्वारा चिन्तन के लिए 1 सितंबर, 2007 7:01 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया
Rama ने आपकी पोस्ट " तब तो अवाम के कोप से आप भी नहीं बचोगे कामरेडों " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
किसी को आम जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है. हां यह जरूर है नित नए मुद्दे तलाश कर अपना उल्लू जरूर सीधा करते नजर आते हैं.
Rama द्वारा चिन्तन के लिए 4 सितंबर, 2007 2:55 अपराह्न को पोस्ट किया गया
arvind mishra has left a new comment on your post "तीन वरिष्ठ पत्रकारों को कारावास":
kya sachmuch sachhai vahi hai jo saamane aaie hai?
abhi aage bhi pyaj ki parat dar parat sachhaie aage aati jaayegi!
Han khabarnaveeson ko saavadhaan ho janaa chahiye .agali baar jab scoop theyn to pukhtaa p[ramaan bhi rakhen.
Posted by arvind mishra to हमारा वतन at September 4, 2007 7:08 PM
संजय बेंगाणी has left a new comment on your post "तब तो अवाम के कोप से आप भी नहीं बचोगे कामरेडों":
ऐसी ही रैली चीन के विरूध्ह भी निकालते तो मजा आ जाता, जब उसने अरूंणांचल को अपना हिस्सा बताया.
Posted by संजय बेंगाणी to हमारा वतन at September 4, 2007 9:57 PM
Vinod Khare has left a new comment on your post "यादगार बने कमाई के कूपन":
हिन्दी भाषा में किया जा रहा आपका ये प्रयास प्रशंसनीय है | एक बेहतरीन ब्लॉग चलने के लिए बधाई |
Posted by Vinod Khare to हमारा वतन at September 6, 2007 11:50 AM
Shastri JC Philip has left a new comment on your post "यादगार बने कमाई के कूपन":
आज पहली बार आपके चिट्ठे पर आया एवं आपकी रचनाओं का अस्वादन किया. आप स्पष्ट एवं सशक्त लिखते हैं -- शास्त्री जे सी फिलिप
मेरा स्वप्न: सन 2010 तक 50,000 हिन्दी चिट्ठाकार एवं,
2020 में 50 लाख, एवं 2025 मे एक करोड हिन्दी चिट्ठाकार!!
Posted by Shastri JC Philip to हमारा वतन at September 6, 2007 11:53 AM
sunita (shanoo) ने आपकी पोस्ट " रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
आप सही कह रहे है अश्लीलता को परिवर्तन का जामा पहना रहे है आजकल,और जब मै इसके खिलाफ़ टिप्पनी दे रही हूँ तो मुझे भी RSS वालो का खिताब मिल रहा है...मगर क्या फ़र्क पड़ता है जब जब हम इन सब बातों का विरोध करेंगे यह सब तो सुनना ही पडेगा...आपको एसा नही लगता दिल्ली की सड़के भी फ़ैशन शो से कम नजर नही आती...
चलिये करते है कोशिश शायद खुल कर विरोध करे तो इसपर रोक लग ही जायें...
सुनीता(शानू)
sunita (shanoo) द्वारा चिन्तन के लिए 6 सितंबर, 2007 11:58 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया
Vinod Khare ने आपकी पोस्ट " रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
मुझे नही लगता की फैशन शो अश्लीलता फैला रहे है| वस्तुतः इस तरह के आयोजन पश्चिमी सभ्यता से आ रहे हैं जो की इस तरह के कपड़ों को पेहेनना बुरा नही मानती| आपका यह कथन की ऐसे वस्त्र आम लोगों द्वारा पहने जाने लायक नही होते सत्य है| पर आप ये क्यों सोचरहे हैं की प्रदर्शन केवल पहने जाने योग्य वस्त्रों का ही होना चाहिए| वस्त्र बनाना एक कला है और किसी भी अन्य कला की तरह उसका मकसद आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरते पूरा करना नही होता | उसका मकसद नए विचारो का विकास होता है | लोग क्या पेहेनते है और क्या नही ये उनका निजी मामला है | इस बारे में निर्णय करने वाले आप और मैं कौन होते हैं?
Vinod Khare द्वारा चिन्तन के लिए 6 सितंबर, 2007 12:07 अपराह्न को पोस्ट किया गया
Vinod Khare has left a new comment on your post "रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन":
मुझे नही लगता की फैशन शो अश्लीलता फैला रहे है| वस्तुतः इस तरह के आयोजन पश्चिमी सभ्यता से आ रहे हैं जो की इस तरह के कपड़ों को पेहेनना बुरा नही मानती| आपका यह कथन की ऐसे वस्त्र आम लोगों द्वारा पहने जाने लायक नही होते सत्य है| पर आप ये क्यों सोचरहे हैं की प्रदर्शन केवल पहने जाने योग्य वस्त्रों का ही होना चाहिए| वस्त्र बनाना एक कला है और किसी भी अन्य कला की तरह उसका मकसद आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरते पूरा करना नही होता | उसका मकसद नए विचारो का विकास होता है | लोग क्या पेहेनते है और क्या नही ये उनका निजी मामला है | इस बारे में निर्णय करने वाले आप और मैं कौन होते हैं?
Posted by Vinod Khare to हमारा वतन at September 6, 2007 12:09 PM
sunita (shanoo) has left a new comment on your post "रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन":
सही लिखा है आपने हम और आप ही मिल कर कुछ करना ही पड़ेगा हमसे ही मिल कर समाज बना है अगर सभी सोचने लगे कि रहने दिजिये यह तो निजी मामला है सभी का हमे इससे क्या तो यह गलत होगा...जब बात सड़को पर आ जाये तो वह आम हो जाती है निजी नही रहती...
Posted by sunita (shanoo) to हमारा वतन at September 6, 2007 12:48 PM
उन्मुक्त has left a new comment on your post "रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन":
इसे रोकना मुश्किल है। इसके अतिरिक्त आप इसे जितना रोकेंगे यह उतना बढ़ेगी। शायद अनदेखा करना ही उचित होगा।
Posted by उन्मुक्त to हमारा वतन at September 6, 2007 8:21 PM
Shastri JC Philip ने आपकी पोस्ट " रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
आप ने कहा "असल में यह आयोजन पूरी तरह अश्लील लगता है।"
लगता है नहीं इनका लक्ष्य ही अश्लीलता की मदद से अपना धंधा करना है. नग्नता का बाजारू प्रदर्शन भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है, एवं इसका विरोध होना जरूरी है -- शास्त्री जे सी फिलिप
मेरा स्वप्न: सन 2010 तक 50,000 हिन्दी चिट्ठाकार एवं,
2020 में 50 लाख, एवं 2025 मे एक करोड हिन्दी चिट्ठाकार!!
Shastri JC Philip द्वारा चिन्तन के लिए 6 सितंबर, 2007 11:15 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया
Neeraj नीरज نیرج ने आपकी पोस्ट " रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
सौंदर्य ईश्वरीय वरदान है. मनुष्य बुद्धि और पराक्रम अपने कर्म से प्राप्त कर सकता है किंतु सौंदर्य ईश्वरीय छाया है. धन्य हैं वे जिन्हें तन की सुंदरता मिली है. जो मन की सुंदरता की बात करते हैं वे अपने मन को सांत्वना मात्र देते हैं. इसलिए आइए.. धरती पर अवतरित सुंदरता की देवियों का स्तुतिगान करें.
यदि यह निंदनीय है तो काहे इतनी तस्वीर छापे मेरे भाई. सौंदर्य बोध बढ़ाओ. अश्लीलता और कला में बारीक़ अंतर है. इसे समझ विकसित कर समझा जा सकता है. बात आगे बढ़ी तो और टीपने आएँगे. तनुश्री का नाम लिए हो तो ये झेलिए - Tanushree Wallpapers
Neeraj नीरज نیرج द्वारा चिन्तन के लिए 6 सितंबर, 2007 1:00 अपराह्न को पोस्ट किया गया
Ankur Gupta ने आपकी पोस्ट " रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
मैं विनोद जी की बात से सहमत हूं.
Ankur Gupta द्वारा चिन्तन के लिए 6 सितंबर, 2007 10:13 अपराह्न को पोस्ट किया गया
अनूप भार्गव ने आपकी पोस्ट " रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
किस किस पर रोक लगायेंगे आप ? सड़क पर चलनें वाली उन लड़कियों पर भी जिन के वस्त्र आप को पसन्द नहीं हैं या आप के मूल्यों पर खरे नहीं उतरते ?
क्या आप वही पहन रहे हैं जो आज से ५० बरस पहले आप के दादा जी पहने करते थे ?
परिवर्तन समय की मांग है । मूल्य तय करनें का ठेका किसी एक को नहीं दिया जा सकता ।
अनूप भार्गव द्वारा चिन्तन के लिए 6 सितंबर, 2007 11:06 अपराह्न को पोस्ट किया गया
Rachna Singh has left a new comment on your post "रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन":
these fashion shows are for geting export orders. once the order is achieved they are made in bulk depending on the price . garment / fashion industry and hometextile industry is a sorce to earn dollars . this is work / profession for the designers/ models/ buyers . like a teachers earn by teaching we earn by selling our expertise
you have commented on a trade about which i think you have made no study in depth
all the skin show that you are saying is part of a trade and before you critsize a trade please make a effort to see how much revenue is being earned by that trade
Posted by Rachna Singh to हमारा वतन at September 7, 2007 6:43 AM
Rachna Singh ने आपकी पोस्ट " रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
these fashion shows are for geting export orders. once the order is achieved they are made in bulk depending on the price . garment / fashion industry and hometextile industry is a sorce to earn dollars . this is work / profession for the designers/ models/ buyers . like a teachers earn by teaching we earn by selling our expertise .
you are commenting on a trade without making any indepth study of the trade . how many people earn and how much revenue they bring to the country is of no significance to you
Rachna Singh द्वारा चिन्तन के लिए 7 सितंबर, 2007 6:49 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया
Shastri JC Philip ने आपकी पोस्ट " ठीक ही फरमा रहे हैं सीताराम येचुरी ! " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
"सांसदों पर भी 'काम नहीं तो वेतन नहीं' का प्रावधान लागू होना चाहिए। "
यह एक बहुत अच्छा सुझाव है. काम करो, दाम लो!
-- शास्त्री जे सी फिलिप
मेरा स्वप्न: सन 2010 तक 50,000 हिन्दी चिट्ठाकार एवं,
2020 में 50 लाख, एवं 2025 मे एक करोड हिन्दी चिट्ठाकार!!
Shastri JC Philip द्वारा चिन्तन के लिए 10 सितंबर, 2007 11:19 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया
अजित has left a new comment on your post "ठीक ही फरमा रहे हैं सीताराम येचुरी !":
इस देश में कुछ भी ग़लत नहीं है डॉ saab :)
Posted by अजित to हमारा वतन at September 10, 2007 4:59 PM
deepanjali ने आपकी पोस्ट " सत्ता के कोपभाजन बने कलाम, शेखावत और यूपी के 12 आई... " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
आपका ब्लोग बहुत अच्छा लगा.
ऎसेही लिखेते रहिये.
क्यों न आप अपना ब्लोग ब्लोगअड्डा में शामिल कर के अपने विचार ऒंर लोगों तक पहुंचाते.
जो हमे अच्छा लगे.
वो सबको पता चले.
ऎसा छोटासा प्रयास है.
हमारे इस प्रयास में.
आप भी शामिल हो जाइयॆ.
एक बार ब्लोग अड्डा में आके देखिये.
deepanjali द्वारा चिन्तन के लिए 25 सितंबर, 2007 4:03 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया
बोधिसत्व ने आपकी पोस्ट " संगति बुरी असाधु की .............! " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
बहुत अच्छा लिख रहे हैं मान्धाता जी। बधाई ....
बोधिसत्व द्वारा चिन्तन के लिए 9 अक्तूबर, 2007 6:48 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया
सत्येंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने आपकी पोस्ट " संगति बुरी असाधु की .............! " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
अच्छी जानकारी दी है
सत्येंद्र प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा चिन्तन के लिए 9 अक्तूबर, 2007 9:01 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया
Sanjeet Tripathi has left a new comment on your post "सास मीरा और बहू आशा भोसले":
अफ़सोस जनक!!
हमारी श्रद्धांजलि उन्हें!!
Posted by Sanjeet Tripathi to हमारा वतन at October 16, 2007 1:28 AM
बोधिसत्व has left a new comment on your post "सास मीरा और बहू आशा भोसले":
जब मीरा के साथ ऐसा हो सकता है...तो साधारण के साथ क्या नहीं हो सकता ....पर साधारण शायद स्नेह के बंधन को इतनी आसानी से नहीं तोड़ते.....आप ने बहुत अच्छा लिखा...
Posted by बोधिसत्व to हमारा वतन at October 16, 2007 2:38 AM
Puneet Bindlish ने आपकी पोस्ट " रोक दीजिए नग्नता का यह प्रदर्शन " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
rachan singh wanted to say "whatever makes economic sense, she would do & let others do.." even that at the expense of our cultural heritage. Why only we need to be in western garb to showcase fabrics & designer trends. we have so much to showcase of our own. the countries like who are really making progress in true sense stick to their originality. Which is a lesson for pseudo-growing nations like india. We have the potential to make it big on our own ethos & heritage.
Puneet Bindlish द्वारा चिन्तन के लिए 17 अक्तूबर, 2007 9:17 अपराह्न को पोस्ट किया गया
मिहिरभोज ने आपकी पोस्ट " यह जो नंदीग्राम है - माकपा की बला और तृणमूल की संज... " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
माकपा का इतना लंबा राज्य आतंक के दम पर ही रहा है,पर आश्चर्य किसी मानवाधिकार संगठन ने इस मुद्दे को प्रभावी रूप से अभी नहीं उठाया.संभवतया ठेका उठने का इंतजार है
मिहिरभोज द्वारा चिन्तन के लिए 11 नवंबर, 2007 5:59 अपराह्न को पोस्ट किया गया
हर्षवर्धन ने आपकी पोस्ट " नंदीग्राम में सत्ता और पूंजी के मुखौटे में दिखे क... " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:
आप कोलकाता में हैं। पूरी विस्तृत रिपोर्टिंग की है। बढ़िया है सारी सच्चाई लोगों को पता चलना चाहिए। मुझे तो पाकिस्तान औऱ पश्चिम बंगाल के हालात एक जैसे दिखने लगे हैं। आप भी देखिए
http://www.batangad.blogspot.com/
हर्षवर्धन द्वारा चिन्तन के लिए 13 नवंबर, 2007 5:54 अपराह्न को पोस्ट किया गया
संजय तिवारी has left a new comment on your post "तब तो बांग्लादेश भी लौट सकती हैं तस्लीमा !":
कहां गयी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता?
Posted by संजय तिवारी to चिन्तन at November 30, 2007 9:39 PM
swapandarshi has left a new comment on your post "प्रभाष जोशी, राजेंद्र यादव और उदयप्रकाश":
aapka dhanyavaad, inhe padhane ke liye.
Posted by swapandarshi to चिन्तन at December 3, 2007 8:49 AM
शैलेश भारतवासी has left a new comment on your post "प्रभाष जोशी, राजेंद्र यादव और उदयप्रकाश":
यहाँ उपलब्ध कराने का शुक्रिया। सोचको थोड़ा सा विस्तार मिला
Posted by शैलेश भारतवासी to चिन्तन at December 4, 2007 3:07 AM
संजय बेंगाणी has left a new comment on your post "बाबरी मस्जिद का तमाशा !":
विस्तृत जानकारी. बहुत सही.
Posted by संजय बेंगाणी to चिन्तन at December 6, 2007 9:04 PM
Sanjeet Tripathi has left a new comment on your post "कामरेड बुद्धदेव का अब राम से युद्ध !":
पहले पैराग्राफ की तीसरी चौथी पंक्ति में संशोधन कर लें ताकि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि न कहलाएं।
Posted by Sanjeet Tripathi to चिन्तन at December 7, 2007 6:02 AM
अनुनाद सिंह has left a new comment on your post "कामरेड बुद्धदेव का अब राम से युद्ध !":
कम्यूनिस्ट, मुसलमानों को तुष्ट करने के लिये कुछ भी कर सकते हैं।
Posted by अनुनाद सिंह to चिन्तन at December 7, 2007 8:31 PM
बोधिसत्व has left a new comment on your post "त्रिलोचन शास्त्री : हार गए जीने की जंग !":
त्रिलोचन जी को मेरा नमन......
Posted by बोधिसत्व to चिन्तन at December 9, 2007 11:28 AM
Rama has left a new comment on your post "त्रिलोचन शास्त्री : हार गए जीने की जंग !":
डा. रमा द्विवेदी said...
परम श्रद्धेय त्रिलोचन जी के निधन से हिन्दी साहित्य जगत की अपूर्णनीय क्षति हुई है,उनको कादम्बिनी परिवार,हैदराबाद का शत-शत नमन।
Posted by Rama to चिन्तन at December 9, 2007 8:04 PM
आभा has left a new comment on your post "विदा हुए त्रिलोचन":
त्रिलोचन जी को खोकर खुद को कंगाल सा पा रही हूँ....
क्या करूँ....
Posted by आभा to चिन्तन at December 10, 2007 11:47 AM
राजीव जैन Rajeev Jain has left a new comment on your post "क्या अश्वत्थामा जीवित हैं...?":
अश्वत्थामा का खैर जो भी हो
इस किले और इसके इतिहास से परिचित कराने के लिए साधुवाद
Posted by राजीव जैन Rajeev Jain to हमारा वतन at December 11, 2007 12:57 PM
Mired Mirage has left a new comment on your post "क्या अश्वत्थामा जीवित हैं...?":
दिलचस्प किस्सा है ।
घुघूती बासूती
Posted by Mired Mirage to हमारा वतन at December 11, 2007 2:47 PM
